Mangalwar Ke Upay This Remedies Of Lemon Can Change Your Luck Definitely Try It On Tuesday
Mangalwar Ke Upay: नींबू का यह चमत्कारी उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, मंगलवार के दिन जरूर करें ट्राई
Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन उनकी पूजा की जाती है. साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो संकटों से छुटकारा मिल सकता है.
Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन उनकी उपासन करने से जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसे कोई संकट, डर या भय नहीं सताता. इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन उनका पूजन करें और साथ ही कुछ उपाय भी अपनाएं. यदि किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो मंगलवार के दिन नींबू के कुछ उपाय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के अचूक उपायों के बारे में.
नींबू के चमत्कारी उपाय
ज्योतिष शास्त्र में नींबू को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. नींबू का उपयोग आमतौर पर बुरी नजर उतारने के लिए किया जाता है. अगर आप अपने घर या बिजनेस को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च टांग दें. इससे बुरी नजर दूर होगी और नकारात्मकता भी प्रवेश नहीं करेगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन यदि नींबू का पेड़ लगाया जाए तो बहुत ही शुभ होता है. लेकिन ध्यान रखें कि नींबू के पेड़ कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. बल्कि इसे मुख्य द्वार पर लगाना शुभ व फलदायी माना गया है. नींबू का पेड़ लगाने से घर में निगेटिविटी नहीं आती.
यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से व्यापार में नुकसान झेल रहा है तो उसके मंगलवार के दिन नींबू का यह विशेष उपाय अपनाना चाहिए. मंगलवार के दिन एक नींबू लें और अपने व्यापार या दुकान की चारों दीवारों पर स्पर्श करें. इसके बाद उस नींबे के चार टुकड़ें करें और चार अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें. यह उपाय मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी किया जा सकता है.
मनुष्य जीवन में सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में मंगलवार के दिन एक नींबू और 4 लौंग साथ लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं. वहां जाकर हनुमान जी के सामने नींबू के ऊपर लौंग लगाएं और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद नींबू को जब किसी कार्य के लिए जाएं तो अपने साथ ले जाएं. इस उपाय को करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.