Mangalwar Ke Upay This Remedy Of Peepal Leaves Will Remove All The Sorrows From Life
Mangalwar Ke Upay: जीवन से सभी दुखों को दूर करेगा पीपल के पत्ते का यह उपाय, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन यदि राम भक्त हनुमान जी का पूजन विधि-विधान से किया जाए तो व्यक्ति को रोग, दोष, भय व कर्ज जैसी कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और आज यानि 27 मई का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद ही खास है. क्योंकि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार के दिन बड़ा मंगल का पर्व मनाया जाता है और मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम और हनुमान जी का मिलन हुआ था. इसलिए आज हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है. मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने के साथ ही यदि पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो जीवन में आ रहे सभी दुखों से मुक्ति मिलती है.
पीपल के पत्ते का उपाय
ज्योतिष शास्त्र में हनुमान जी की पूजा में पीपल के पत्ते का विशेष महत्व माना गया है. मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन इसका उपयोग किया जाता है. मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के 11 पत्ते तोड़ लें. फिर इन पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करें. ध्यान रखें कि कोई भी पत्ता खंडित यानि कटा हुआ नहीं होना चाहिए. इसके बाद पीपल के पत्तों पर कुमकुम या चंदन से श्रीराम से लिखें और एक माला बनाएं. फिर हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के गले में यह माला पहना दें. कहते हैं कि इस उपाय को अपनाने से आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है.
इसके अलावा मंगलवार के दिन पीपल का एक पत्ता लें और उसे साफ करके उस पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करें. इसके बाद पीपल के पत्ते पर हल्दी लगाएं और घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें. फिर अगले मंगलवार तक यानि 7 दिनों तक मां लक्ष्मी के चरणों में ही इस पत्ते को रखा रहने दें. 7 दिन बाद मंगलवार के दिन इस पत्ते को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें. इस उपाय को अपनाने से पैसों की तंगी दूर होती है.
हनुमान जी अपने जातकों को कभी निराश नहीं करते हैं और उनके जीवन से सभी समस्याओं को दूर करते हैं. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही तो मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लाएं और उन पर चंदन से श्री राम लिखें. फिर इन पत्तों को हनुमान जी के मंदिर के चढ़ा दें. इसके बाद जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो हनुमान चालीसा का पाठ करें और पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आपको सफलता दिला सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.