EnglishHindi

मंगलवार का उपाय: जीवन में आ रहे सभी संकट दूर करेगा मंगलवार का यह उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

Mangalwar Ke Upay: मान्यता है कि संकटमोचन हनुमान का यदि पूरे भक्तिभाव के साथ पूजन किया जाये तो जीवन में आ रहे सभी संकट व दुख दूर होते हैं.

Written By: Renu Yadav
Updated: December 13, 2022 9:02 AM IST

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है. कहते हैं ​कि हनुमान अगर अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में आ रहे सभी दुखों को दूर कर खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नौकरी या धन प्राप्ति के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए. आइए जानते हैं मंगलवार के चमत्कारी उपाय.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  • अगर कोई व्यक्ति नौकरी के क्षेत्र में बार-बार मिल रही असफलताओं से दुखी है तो निराश न हो, बल्कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें. इस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही बजरंगबली को मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें. इससे आपको जल्द नौकरी मिलेगी.
  • इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें. उन्हें 21 मंगलवार तक गुड़ और चना अर्पित करें. इसके बाद 21वें मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. इससे वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.
  • मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमान मंदिर में जाकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ बजरंगबाण का पाठ करें. यदि ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक किया जाए तो सभी शत्रुओं का नाश होगा.
  • मंगलवार के दिन एक पात्र में जल लेकर उसके हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रखें और वहीं बैठकर हनुमान बाहुक का पाठ करें और पाठ पूरा होने के बाद जल ग्रहण कर लें. फिर पात्र में दूसरा जल भरकर रखें और ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक करें. इस उपाय को करने से व्यक्ति को समस्त रोगों से छुटकारा मिलता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें