Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का यह छोटा सा उपाय हर मुश्किल से दिलाएगा छुटकारा

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:December 19, 2023 7:45 AM IST

Mangalwar Ke Upay: मान्यता है कि हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति को रोग, दोष और भय समेत कई कष्टों से छुटकारा मिलता है. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास होता है.

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. हनुमान जी का पूजन करते समय यदि हनुमान चालीसा का पाठ करें तो सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के मन में कोई भय या डर बैठा हुआ है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन जरूर करना चाहिए. हनुमान जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं. इतना ही नहीं, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगलदोष है तो भी मंगलवार के ​दिन पूजा-पाठ व कुछ उपाय करने से लाभ मिलता है. आइए जानते हैं कि मंगलवार के ऐसे अचूक उपाय जो आपके जीवन में खुशियां ला सकते हैं.

Advertising
Advertising

मंगलवार के अचूक उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन बहुत ही खास माना गया है. इस दिन यदि कोई व्यक्ति हनुमान जी के समक्ष बैठकर बजरंगबाण का पाठ करता है तो उसके सभी शत्रुओं को नाश होता है. यह पाठ 21 दिन तक एक निश्चित स्थान पर बैठकर किया जाता है.
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में गुड़ व चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए और यह प्रसाद 21 ​मंगलवार तक चढ़ाएं. इसके बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
  • यदि कोई व्यक्ति शारीरिक तौर पर पीड़ित है तो उसे मंगलवार के दिन एक पात्र में जल भरकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखना चाहिए. साथ ही हनुमान बाहुक का 21 या 26 दिनों तक पाठ करना चाहिए. पाठ पूरा होने के बाद उस जल को ग्रहण करें और वहां दूसरा जल रख दें.
  • अगर आपको भूत-प्रेत या अंधेरे से डर लगता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और ॐ हं हनुमंते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • कहते हैं कि हनुमान चालीसा में बहुत ही ताकत है और इसे मात्र पढ़ने से ही कई प्रकार के संकटों से छुटकारा मिल जाता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगलदोष है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें