मंगलवार के उपाय: कर्ज से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन जरूर ट्राई करें ये अचूक उपाय

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:January 31, 2023 8:48 AM IST

Mangalwar Ke Upay: मान्यता है कि मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय अपनाने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलता है और साथ ही मनचाही नौकरी के भी रास्ते खुलते हैं.

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है. मान्यता है कि हनुमान जिस भक्त पर प्रसन्न हो जाएं उसके सभी संकटों को दूर उसके जीवन में खुशियां बरसाते हैं. इसलिए मंगलवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो. इसके अलावा अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय भी अपनाएं. जो कि बेहद ही लाभकारी साबित होंगे. आइए जानते हैं मंगलवार के इन विशेष उपायों के बारे में.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  • अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. फिर वहीं बैठकर हुनमान चालीसा का पाठ करें. इसके साथ ही ​हनुमाष्टक का पाठ करना और भी लाभदायक होगा. मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान अपने भक्त को सही रास्ता दिखाते हैं और उसके रास्ते में आने वाले सभी संकटों को हर लेते हैं.
  • जो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं और मनचा​ही नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी मंगलवार को किया गया एक उपाय बेहद ही फलदायी साबित होगा. ऐसे लोगों को मंगलवार के दिन चावल और दही का भोग हनुमान जी को लगाना चाहिए. इसके बाद बचा हुआ भोग स्वंय ग्रहण करना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें और ओम हनुमते नमः’ मंत्र का जाप 108 बार करें. इसके साथ मंगलवार का व्रत रखने से भी हनुमान जी की विशेष कृपा भक्त पर होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें