Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने जलाएं आटे का दीपक, पैसों की कमी होगी दूर
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं. हनुमान जी की कृपा से भक्त को कभी डर, भय, रोग या दोष परेशान नहीं करते.
Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में आ रहे सभी संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही कभी कोई डर भी नहीं सताता. इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करना चाहिए. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना भी मंगलकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष आटे का दीपक जलाना शुभ होता है. आइए जानते हैं हनुमान के सामने आटे का दीपक जलाने का तरीका और लाभ.
मंगलवार के दिन जलाएं आटे का दीपक
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष आटे का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. किसी भी प्रकार की साधना या सिद्धी में सफलता के लिए आटे का दीपक जलाकर हनुमान जी सामने जरूर रखना चाहिए.
- अगर कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी छुटकारा नहीं मिल पा रहा तो मंगलवार के दिन आटे का दीपक बनाएं और उसमें चमेली का तेल डालकर बरगद के पत्ते पर रखकर उसे जलाएं. इस तरह 5 पत्तों पर 5 आटे के दीपक जलाएं और हनुमान जी के समक्ष रखें. इस उपाय को लगातार 11 मंगलवार तक करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी.
- मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी का पूजन किया जाता है. इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर आटे का दीपक जलाना शुभ होता है और इससे कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति मिलती है.
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आटे का 5 मुखी दीपक बनाएं और सरसों का तेल भरकर हनुमान जी के मंदिर में रखें. दीपक का हनुमान जी के समक्ष रखते समय अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें. यह उपाय 5 मंगलवार तक करें. ऐसा करने से मनोकामना पूरी होगी और मंगलदोष से भी राहत मिलेगी.
- मंगलवार के दिन हनुमान के समक्ष आटे का दीपक जलाने के बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें