घर में नहीं टिकता पैसा तो मंगलवार के दिन अपनाएं ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:November 26, 2024 11:30 AM IST

Mangalwar Ke Upay: भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी की जिस व्यक्ति पर कृपा होती है उसके जीवन से सभी कष्ट मिट जाते हैं और खुशियों का आगमन होता है.

Mangalwar Ke Upay: धर्म शास्त्रों के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. मान्यता है कि हनुमान जी के आशीर्वाद से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि के नए मार्ग खुलते हैं. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. जब कोई व्यक्ति संकटों से जूझ रहा होता है तो हनुमान जी के चरणों की अराधना करनी चाहिए. इससे उसके जीवन में आए सभी संकट पलभर में मिट जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय अपनाए जाएं तो आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं कि मंगलवार के कुछ अचूक उपायों के बारे में.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कई कोशिशों के बाद भी सफल नहीं हो पा रहा और असफलता का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन करना चाहिए. विशेष तौर अगर आपके पास पैसा आता है पर रुकता नहीं, या फिर कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएं और पूजन करें.
  • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हुनमान जी को केवड़े का इत्र लगाना चाहिए, इससे वह प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला भी अर्पित करें. इस उपाय को अपनाने से धीरे-धीरे आपको धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी.

Vastu Tips: इन 5 चीजों का गिरना माना जाता है बेहद अशुभ, संभलकर करें इस्तेमाल 0

  • हनुमान को जी की पूजा करते समय सरसों के तेल की बजाय ​यदि चमेली के तेल का दीपक जलाया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं. जब हनुमान जी अपने किसी जातक से प्रसन्न होते हैं तो उसके सभी दुखों को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
  • भगवान हनुमान को संकटमोचन भी कहा जाता है और मान्यता है कि वह भक्तों की प्रार्थना सुनकर उनके सभी संकटों को हर लेते हैं. अगर आप भी हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही हनुमाष्टक भी पढ़े. इससे आपको लाभ मिलेगा.
  • यदि आप हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान भी करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि शाम को व्रत खोलते समय केवल मीठा भोजन ही ग्रहण करें. इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें