Margashirsha Month 2025: कल से शुरू होगा अगहन का महीना, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इस माह करें ये उपाय

Margashirsha Month 2025: हिंदी कैलेंडर में कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष माह शुरू होता है और यह माह भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है. इसलिए मार्गशीर्ष माह में श्रीकृष्ण की उपासना करने के साथ ही कुछ उपाय भी करना लाभकारी होता है.

Published date india.com Published: November 5, 2025 3:52 PM IST
Margashirsha Month 2025: कल से शुरू होगा अगहन का महीना, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इस माह करें ये उपाय

Margashirsha Month 2025: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह को बहुत ही शुभ व पवित्र माना गया है. कहते हैं कि यह भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माह है और इस माह उनका पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. आम बोलचाल की भाषा में मार्गशीर्ष माह को अगहन का महीना कहते हैं और श्रीमद्भगवत गीता में भी इसका जिक्र किया गया है. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वंय कहा है ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ यानि सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं. इसलिए इस माह उनकी अराधना करना फलदायी माना गया है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह शुरू होता है. जो कि पंचांग के अनुसार कल यानि 6 नवंबर 2025 को शुरू हो रहा है. इस माह यदि कुछ उपाय किए जाए तो जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

मार्गशीर्ष माह में करें ये उपाय

  • मार्गशीर्ष भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है और इस माह नियमित रूप से गीता का पाठ करना चाहिए, इससे भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • मार्गशीर्ष माह में भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिए. इससे वह प्रसन्न होते हैं. इस माह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष तौर पर सेवा करनी चाहिए. ऐसा करने से दुखों से छुटकारा मिलता है.
  • भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद ही प्रिय है और इसलिए मार्गशीर्ष माह उनकी पूजा करते समय तुलसी के पत्तों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही पत्तों को प्रसाद की तरह ग्रहण करना चाहिए.
  • मार्गशीर्ष माह में पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा है और कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यदि संभव हो सके तो पूरे माह में एक बार गंगा स्ना अवश्य करें.
  • इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इस महीने ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 माला का जाप करें. ऐसा करना बेहद ही लाभदायक साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.