आज मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय...भगवान ​शिव की कृपा से दूर होंगी सारी परेशानियां, खुलेंगे सफलता के रास्ते

Masik Shivratri 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 18 दिसंबर 2025 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. इस दिन शिवजी का पूजन करने के साथ ही कुछ उपाय अपनाना बेहद ही लाभकारी होता है.

Published date india.com Published: December 18, 2025 10:39 AM IST
आज मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय...भगवान ​शिव की कृपा से दूर होंगी सारी परेशानियां, खुलेंगे सफलता के रास्ते

Masik Shivratri 2025: धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस पर भोलेनाथ की कृपा होती है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के अलावा मासिक शिवरात्रि का दिन भी बहुत खास होता है. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने और शिवजी का विधि-विधान से पूजन करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही शिवजी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. पंचांग के अनुसार आज यानि 18 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष शास्त्र में मासिक शिवरात्रि के कुछ उपाय बताए गए हैं जो कि बहुत ही फलदायी होते हैं.

मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय

  • आज यानि 18 दिसंबर को साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि है और इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना महत्वपूर्ण माना गया है. शिवलिंग का ​जलाभिषेक पंचामृत से करना चाहिए. इसके लिए दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल को मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें. ध्यान रखें कि जलाभिषेक करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें.
  • यदि किसी कार्य में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर चंदन से ॐ ​बनाएं. फिर शिवलिंग पर एक कौड़ी अर्पित करें और पूजा समाप्त होने के बाद कौड़ी का भगवान शिव का प्रसाद समझकर घर ले आएं. इस कौड़ी को तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
  • मासिक शिवरात्रि के दिन 11 बेलपत्र लें और उन सभी पर पीले चंदन से ॐ नम: शिवाय: लिखें. फिर ये बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है.
  • भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें और दान-पुण्य अवश्य करें. कहते हैं कि दान के बिना कोई भी पूजा सम्पूर्ण नहीं होती. इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र व फलों का दान करें. इसके अलावा किसी मंदिर में जाकर ब्राह्मणों का भी अपनी क्षमतानुसार अन्न व धन का दान करें. कहते हैं कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.