Mauni Amavasya 2025 Date Donate These Things On Mauni Amavasya You Will Get Blessings Of Pitra
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
Mauni Amavasya 2025: कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन यदि पितरों का तर्पण किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं.
Mauni Amavasya 2025: हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह अमावस्या आती है और माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन मौन व्रत रखना व पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार के दिन है. शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान का महत्व बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.
मौनी अमावस्या का महत्व
कहते हैं मौनी अमावस्या के दिन जितना संभव हो मौन व्रत रखना चाहिए. मौनी अमावस्या पर मौन धारण करने से मन संयमित रहता है. विचारों में मलिनता न आने दें. भगवान विष्णु या भगवान शिव की पूजा करनी चाहिये. शास्त्रों में इस दिन दान-पुण्य करने के महत्व को बहुत ही अधिक फलदायी बताया गया है. तीर्थराज प्रयाग में स्नान का और अधिक महत्व है. ऐसी भी मान्यताएं हैं कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान के बाद पितरों को जल देने से उनको तृप्ति मिलती है. इस दिन तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने का विशेष महत्व है.
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण करना चाहिए और फिर अपना क्षमतानुसार गरीबों व जरूरतमंदों को दान देना चाहिए. इस दिन दान करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है. स्नान के बाद तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि दान करने की परंपरा है. इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल और सर्दी के वस्त्र आदि दान करने चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.