Mauni Amavasya 2025 To Avoid The Side Effects Of Shani Dosh Do These Remedies On Mauni Amavasya
Mauni Amavasya 2025: शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को भी शांति मिलती है.
Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है और प्रत्येक माह आने वाले अमावस्या तिथि बहुत ही खास होती है. विशेष तौर पर पितरों का तर्पण करने के लिए अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण व फलदायी माना गया है. कहते हैं कि यदि अमावस्या के दिन विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया जाए तो कुंडली में मौजूद पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 29 जनवरी 2025 यानि आज मौनी अमावस्या है और इस दिन किए गए कुछ उपाय पितृ दोष के साथ ही शनि के दुष्प्रभाव से भी बचाएंगे.
मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है या फिर शनि दोष पीड़ित हैं तो उन्हें मौनी अमावस्या के दिन संध्या काल में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करें. ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं.
इसके साथ ही मौनी अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सरसों के तेल का दान जरूर करें. साथ ही उन्हें कुछ धन दक्षिण के रूप में जरूर दें. इससे भी ग्रह दोष दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन चीटियों को काला तिल, आटा और चीनी मिलाकर खिलाने से शनि दोष और पितृ दोष दोनों ही दूर होते हैं.
अमावस्या तिथि के दिन दान का भी विशेष महत्व माना गया है. इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल, गर्म कपड़े, धन और भोजन का दान जरूर करें. ऐसा करने से भी विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है.
अमावस्या तिथि के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप जरूर करें और इसके साथ शनि चालीसा व शनि रक्षा स्तोत्र का भी पाठ करें. इस उपाय का पालन करने से शनि ग्रह के कारण आ रही समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.