Mulank 3 Personality Women Of This Mulank Do Not Want Money But Only Love From Their Partner They Trust Relationships A Lot
Mulank: हीरे-मोती नहीं...बल्कि पार्टनर से सिर्फ प्यार चाहती हैं इस मूलांंक की लड़कियां... रिश्तों पर करती हैं बहुत भरोसा
Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक में कुछ खूबियां व कुछ कमियां होती हैं. लेकिन कुछ मूलांक की लड़कियां जीवन में पैसों को नहीं बल्कि रिश्तों को ज्यादा महत्व देती हैं.
Mulank 3 Personality: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है जो कि उस मूलांक को प्रभावित करता है. आज हम उस मूलांक के बारे में बात कर रहे हैं जो कि रिश्तों में प्यार, भरोसा और विश्वास को ज्यादा वैल्यू देती हैं. यह मूलांक 3 होता है और मूलांक 3 वाली लड़कियां पैसे से नहीं बल्कि रिश्ते से प्यार करती हैं. बता दें किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है. आइए जानते हैं इस मूलांक की खूबियां.
कैसा होता है मूलांक 3 का स्वभाव?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है जिसे ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का कारक माना गया है. इसलिए मूलांक 3 वाली लड़कियां दिमाग की बहुत तेज होती हैं और इन्हें जीवन में खूब सफलता मिलती है. मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने जीवन में पैसों को अधिक महत्व नहीं देती. इन लड़कियों को सोना-चांदी या हीरे-मोती नहीं, बल्कि प्यार और विश्ववास की चाह होती है. इन्हें अपने पार्टनर से प्यार, सम्मान और अपनापन चाहिए.
मूलांक 3 वाली लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं और इनका भाग्य पार्टनर की भी किस्मत बदल देता है. इनसे शादी करने के बाद इनकी पति की तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं और उन्हें हर काम में सफलता मिलती है. ये लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर की सफलता व खुशहाली की कामना करती हैं. अच्छी बात ये है कि गुरु बृहस्पति की कृपा इन लड़कियों की मनोकामना पूरी भी होती है. मूलांक 3 वाली लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं, वहां मां लक्ष्मी का स्वरूप बनकर प्रवेश करती हैं. ससुराल में प्रवेश करने के बाद यह पूरे परिवार की किस्मत बदल देती हैं. इनके आने के बाद घर में कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.