Mulank 9 Personality Vaibhav Suryavanshi People Born On These Date Create History At A Young Age Get A Lot Of Wealth And Fame
Mulank: वैभव सूर्यवंशी की तरह कम उम्र में ही इतिहास रच देते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, पाते हैं खूब दौलत और शोहरत
Mulank: आईपीएल में ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 में भी धमाल रहे हैं और पूरी दुनिया में छाए हुए हैं. आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी का मूलांक क्या है?
Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक की कुछ खूबियां व कुछ कमियां होती हैं और मूलांक से किसी व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व को समझना आसान होता है. कुछ मूलांक वाले लोग कम उम्र में ही दुनिया में खूब दौलत-शोहरत कमाते हैं. आईपीएल में इतिहास रचने के बाद अंडर-19 धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भी उसी मूलांक के हैं. आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी का मूलांक और इस मूलांक की खूबियां.
क्या है वैभव सूर्यवंशी का मूलांक?
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ और जन्मतिथि के आधार पर उनका मूलांक 9 बनता है और इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है. इसलिए मूलांक 9 वाले बहुत ही साहसी होते हैं और इन्हें कम उम्र में ही अपार सफलता मिलती है. बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है.
मूलांक 9 वाले लोगों का स्वभाव हंसी मजाक वाला होता है और ये लोग अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाकर रखना पसंद करते हैं. ये खुद तो खुश रहते ही हैं, बल्कि दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं.
ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इस मूलांक के लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं. वैसे इस मूलांक के लोग वैभव सूर्यवंशी की तरह खेलकूद के क्षेत्र अधिक नाम कमाते हैं.
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं और दुनियाभर में लोकप्रिय हो जाते हैं.
मूलांक 9 की खासियत है कि ये सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के लिए भी बहुत भाग्यशाली होते हैं. अपनी मेहनत और हुनर के दम पर ये लोग खूब सम्मान पाते हैं और इसलिए इनके माता-पिता को इन पर गर्व होता है.
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग मंगल के प्रभाव से काफी साहसी होते हैं और इनमें शानदार लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये लोग कम उम्र से ही जोखिम लेने की हिम्मत रखते हैं.
इनके भीतर कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा होता है और यही वजह है कि ये लोग कम उम्र में ही दूसरों से काफी आगे निकल जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.