Mundan Muhurat 2021: साल 2021 में करना है बच्चे का मुंडन, यहां देखें शुभ दिनों की पूरी लिस्ट

Mundan Muhurat 2021: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार का काफी महत्व होता है. माना जाता है जब शिशु मां के शरीर से बाहर आता है तो उसके बाल अशुद्ध होते हैं.

Published: January 23, 2021 12:15 PM IST

By India.com Hindi News Desk | Edited by Deepika Negi

Mundan Muhurat 2021: साल 2021 में करना है बच्चे का मुंडन, यहां देखें शुभ दिनों की पूरी लिस्ट

Mundan Muhurat 2021: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार का काफी महत्व होता है. माना जाता है जब शिशु मां के शरीर से बाहर आता है तो उसके बाल अशुद्ध होते हैं. ऐसे में बाल की शुद्धि के लिए मुंडन संस्कार किया जाता है. इस संस्कार में शिशु के सिर के बाल पहली बार उतारे जाते हैं. माना जाता है कि बालक की आयु एक वर्ष की होने तक या दो वर्ष पूरा होने पर तीसरे वर्ष में बालक का मुंडन कराना चाहिए. इस दौरान बच्चे का सिर गंजा किया जाता है, उसे पर हल्दी लगाई जाती है और कुल देवता के मंदिर में ले जाया जाता है. ऐसे में आज हम आपको साल 2021 में मुंडन संस्कारों के मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read:

ये हैं शुभ मुहूर्त

22 फरवरी 2021 सोमवार 06:53 बजे से 10:58 बजे तक

24 फरवरी 2021 बुधवार 18:07 बजे से 3:51 बजे तक

25 फरवरी 2021 गुरुवार 06:50 बजे से

03 मार्च 2021 बुधवार 06:44 बजे से

10 मार्च, 2021 बुधवार 14:42 बजे से

11 मार्च, 2021 गुरुवार 06:36 बजे से 14:41 बजे तक

24 मार्च, 2021 बुधवार 06:21 बजे से 23:13 बजे तक

29 मार्च, 2021 सोमवार 20:56 बजे से

07 अप्रैल, 2021 बुधवार 06:05 बजे से

19 अप्रैल, 2021 सोमवार 05:52 बजे से

26 अप्रैल, 2021 सोमवार 12:46 बजे से

29 अप्रैल, 2021 गुरुवार 14:30 बजे से 22:12 बजे तक

03 मई, 2021 सोमवार 08:22 बजे से 13:41 बजे तक

05 मई, 2021 बुधवार 13:24 बजे तक

06 मई, 2021 गुरुवार 05:36 बजे से 10:32 बजे तक

14 मई 2021 शुक्रवार 05:44 बजे से (वैशाख शुक्ल 3, अक्षय तृतीया, मृगशिरा, वृषभस्थ चंद्र)

17 मई, 2021 सोमवार 05:29 बजे से 11:36 बजे तक

24 मई, 2021 सोमवार 05:26 बजे से (वैशाख शुक्ल 13, स्वाति, तुलास्थ चंद्र)

27 मई 2021 गुरुवार 13:04 बजे से 22:29 बजे तक

21 जून 2021 सोमवार 05:23 बजे से 13:33 बजे तक

28 जून, 2021 सोमवार 14:18 बजे तक

07 जुलाई, 2021 बुधवार 18:19 बजे तक

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: January 23, 2021 12:15 PM IST