Narak Chaturdashi 2025 Do This Work On The Day Of Narak Chaturdashi The Fear Of Untimely Death Will Go Away
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी के दिन अगर कर लिया यह काम तो दूर होगा अकाल मृत्यु का भय...मिलेगा यमराज का आशीर्वाद
Narak Chaturdashi 2025: धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी का त्योहार आता है जिसे आम बोलचाल की भाषा में छोटी दिवाली कहा जाता है. इस दिन यमराज की पूजा करने का विधान है.
Narak Chaturdashi 2025: दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और फिर इसके अगले दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. जिसे छोटी दिवाली भी कहते हैं और इसके बाद दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस साल नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में नरक चतुर्दशी के दिन का विशेष महत्व बताया गया है. कहते हैं कि इस दिन यमराज की पूजा करना बेहद ही लाभकारी होता है. इस दिन घरों के कई कोनों में दीपक जलाए जाते हैं और इसमें यम का दीपक मुख्य होता है.
नरक चतुर्दशी के दिन करें ये काम
नरक चतुर्दशी के दिन घरों में लोग यम के नाम का दीपक जलाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है और इससे यमराज की बुरी नजर आप पर नहीं पड़ती. लेकिन ध्यान रखें कि नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक मिट्टी का नहीं, बल्कि आटे का होता है. आटे का चौमुखा दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालकर घर की दक्षिण दिशा में रखा जाता है और यह कार्य सूर्यास्त के बाद किया जाता है. बता दें कि दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा कहा जाता है. इसलिए इस दिशा में यम का दीपक करने की परंपरा है.
दूर होता है अकाल मृत्यु का भय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि नरक चतुर्दशी के दिन घर में यम का दीपक जलाया जाए तो अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. इतना ही नहीं, व्यक्ति को नरक में जाने का भी भय नहीं रहता. नरक चतुर्दशी के दिन अभ्यंग स्नान करना भी शुभ माना गया है जो कि सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है. अभ्यंग स्नान के दौरान शरीर पर उबटन लगाया जाता है और फिर स्नान किया जाता है. इसे बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.