New Year 2026 Vastu Do Not Give These Things To Anyone On The First Day Of The New Year There May Be Shortage Of Money Throughout The Year
New Year 2026 Vastu: नए साल के पहले दिन किसी को भूलकर भी न दें ये चीजें, वरना सालभर रह सकती है पैसों की तंगी
New Year 2026 Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले किसी को भी गिफ्ट में कोई ऐसी चीज न दें जिससे रिश्तों में खटास पैदा हो. ये चीजें सालभर आर्थिक संकट का कारण बन सकती हैं.
New Year 2026 Vastu: नए साल को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह देखा जा सकता है. हर कोई नए साल का अपने-अपने अंदाज में स्वागत करने की तैयारी कर रहा है. लेकिन इस बीच सबके मन में केवल यही विश्वास और आस्था है कि आने वाला साल खुशियों भरा हो. नए साल के मौके पर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं और कामना करते हैं कि रिश्ते में प्यार और विश्वास बना रहे. ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि साल के पहले दिन किसी को उपहार में ऐसी कोई चीज न दें जिससे रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो. वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों का जिक्र किया गया है जो कि नए साल के पहले दिन किसी को भी नहीं देनी चाहिए. इनकी वजह से सालभर पैसों की तंगी और मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है.
साल के पहले दिन किसी को न दें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले दिन परिवार या दोस्तों में किसी को भी भूलकर घड़ी या रुमाल गिफ्ट न करें. घड़ी या रुमाल उपहार में देने में रिश्तों में खटास आती है और आस-पास निगेटिविटी भी बढ़ती है. साल का पहला दिन यह तय करता है कि आपका पूरे साल कैसा रहने वाला है.
पर्स या बैग गिफ्ट में देना बेहद ही आम बात है लेकिन साल के पहले दिन किसी को भी बैग या पर्स न दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार बैग और पर्स का सीधा संबंध पैसों से है और किसी को उपहार में ये चीजें देने से आपको सालभर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है.
नए साल के मौके पर किसी को उपहार में मूर्तियां भी नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से जीवन में निगेटिविटी आ सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी को मूर्ति गिफ्ट में देते हैं तो उसके नियमों का भी पालन करना चाहिए. यदि वह व्यक्ति मूर्ति के नियमों का पालन नहीं करता तो इसे भगवान का अपमान माना जाता है.
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना गया है और घर में मनी प्लांट रखने से पैसों की बरकत होती है. लेकिन साल के पहले दिन यानि नए साल के मौके पर किसी को मनी प्लांट गिफ्ट में नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है.
गिफ्ट में जूते-चप्पल देने का भी चलन है, लेकिन नए साल के पहले दिन इस चलन को न अपनाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार साल के पहले दिन अगर आप किसी को जूते-चप्पल उपहार में देते हैं तो इसकी वजह से घर में दरिद्रता आ सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.