Padmini Ekadashi 2026 Date: कब है पद्मिनी एकादशी व्रत? जानें सही तारीख और नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Padmini Ekadashi 2026 Date: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं और इस दिन उपवास रखने वाले जातक के सभी पाप मिट जाते हैं.

Written by: Renu Yadav
Updated: May 19, 2026, 4:27 PM IST

Padmini Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है. कहते हैं कि जो भी जातक ​पूरी श्रद्धा भावना से एकादशी का व्रत रखता है उस पर श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है. प्रत्येक माह दो एकादशी व्रत आते हैं, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में. इस तरह साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़तीए और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की की एकादशी को पद्मिनी एकादशी, पुरुषोत्तम एकादशी या कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है. पद्मिनी एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में बैकुंठ में स्थान मिलता है. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी का व्रत?

पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और 27 मई को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026 को रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Jyotish Tips: कुंडली में मौजूद ये दोष बनता है पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह! रिश्ते में बढ़ने लगती है दूरी

पद्मिनी एकादशी 2026 व्रत का पारण

बता दें कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाएगा. पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई को रखा जाएगा और इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन यानि 28 मई को किया जाएगा. पारण का समय सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2026: कब है गंगा दशहरा? नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त, इस दिन गंगा स्नान से मिलेगी 10 तरह के पापों से मुक्ति

पद्मिनी एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म शास्त्रों में अधिकमास के स्वामी भगवान पुरुषोत्तम यानि श्रीहरि विष्णु हैं और इसलिए इस माह आने वाली एकादशी का महत्व अधिक बढ़ जाता है. क्योंकि अधिकमास और पद्मिनी एकादशी व्रत विष्णु जी को समर्पित है. इस दौरान व्रत रखने, जप, तप और दान करने से पूजा—पाठ का फल कई गुना बढ़ जाता है. स्कंद पुराण के अनुसार पद्मिनी एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस व्रत को रखने से जीवन में सुख—समृद्धि आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.