Papmochani Ekadashi Vrat 2026 Can Hair Be Washed On The Day Of Ekadashi Know The Important Rules And Niyam
Papmochani Ekadashi Vrat 2026: क्या एकादशी के दिन बाल धो सकते हैं? जान लें शास्त्रों में बताए गए जरूरी नियम
Papmochani Ekadashi Vrat 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है और मान्यता है कि इस व्रत का रखने से सभी पाप से मुक्ति मिलती है.
Papmochani Ekadashi Vrat 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है और प्रत्येक माह दो एकादशी व्रत आते हैं, जिसमें एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में. इस तरह साल में कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का पापमोचनी एकादशी कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल पापमोचनी एकादशी का 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में बैकुंठ में स्थान मिलता है.
पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और इस व्रत के कई नियम होते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य माना गया है. जैसे एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है. इसके अलावा कई लोग इस असमंजस में भी रहते हैं कि एकादशी के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र?
हिंदू धर्म शास्त्रों व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. इस दिन बाल धोना अशुभ माना गया है और ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता. विशेषतौर पर महिलाओं को एकादशी के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से घर में गरीबी व दरिद्रता आती है और बरकत भी रूक जाती है. इसलिए पूरे साली आने वाली किसी भी एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. ऐसे में बेहतर है कि एकादशी से एक दिन पहले बाल धो लिए जाएं.
एकादशी के दिन नहीं काट सकते बाल और नाखून
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन बाल और नाखनू काटना भी अशुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से श्रीहरि भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं. एकादशी के दिन बाल धोने, नाखून काटने और कपड़े धोने जैसे कामों से बचना चाहिए. कहते हैं कि एकादशी के दिन यदि गलती से भी इन कामों को किया जाए तो व्यक्ति को ग्रह दोषों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए एकादशी के दिन ऐसे किसी नियम का उल्लंघन न करें जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.