Phulera Dooj 2026 Date Timig Shubh Muhurat Know The Phuja Vidhi Of Lord Shri Krishna And Radha Rani On The Day Of Phulera Dooj
Phulera Dooj 2026: आज फुलेरा दूज के दिन कैसे करें राधा-कृष्ण का पूजन? नोट करें शुभ मुहूर्त और जानें पूजा विधि
Phulera Dooj 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है जो कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक है.
Phulera Dooj 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 19 फरवरी 2026, गुरुवार को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है जिसे हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं. क्योंकि इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. यह पर्व राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है और इस दिन उनका पूजन करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है. आइए जानते हैं फुलेरा दूज के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि.
फुलेरा दूज 2026 शुभ मुहूर्त
फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है और यह पर्व होली के आगमन की सूचना देता है. इसके साथ ही होली की तैयारियां शुरू हो जाती है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 18 फरवरी को शाम 4 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो गई है और इसका समापन 19 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार फुलेरा दूज का पर्व आज यानि 19 फरवरी को मनाया जा रहा है.
फुलेरा दूज के दिन सुबह 5 बजकर 14 मिनट से लेकर 6 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. फिर दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा. इसके बाद दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. शाम को 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक गोधूलि मिनट बन रहा है. इन सभी मुहूर्त को पूजा के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है.
फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है. फुलेरा दूज राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. पूजा शुरू करने से पहले मंदिर को स्वच्छ करें और राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. राधा-कृष्ण को पीले फूल अर्पित करें और साथ अबीर यानि गुलाल चढ़ाएं. इसके बाद धूप-दीप जलाएं और भोग लगाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन यदि विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का पूजन किया जाए तो रिश्ते में आ रही दरार खत्म होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा पूजा के बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या राधे-कृष्ण का जाप अवश्य करना चाहिए. कहते हैं कि इस जाप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं व मुश्किलें दूर होती हैं.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.