Pitru Paksha 2025: वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पितृ पक्ष में जरूर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Pitru Paksha 2025: पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष बहुत ही खास माने गए हैं और पितरों के प्रसन्न होने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है.

Published date india.com Published: September 9, 2025 6:58 PM IST
Pitru Paksha 2025: वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पितृ पक्ष में जरूर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Pitru Paksha 2025: पंचांग के अनुसार अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं और पितृ पक्ष के 15 दिन बहुत ही खास होते हैं. इस दौरान पितरों का विधि-विधान से तर्पण किया जाता है जिससे प्रसन्न होकर पितर अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं. कहते हैं कि जिस घर पर पितरों का आशीर्वाद होता है वहां कोई परेशानी नहीं आती और सभी काम बनने लगते हैं. वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए भी पितृ पक्ष बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान कुछ नियम व उपायों को अपनाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है.

मुख्य द्वार पर करें ये बदलाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे खास होता है क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा का घर में आगमन होता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश द्वार हर समय साफ-सुथरा साफ-सुथरा रहे और रोजाना इस स्थान पर जल का छिड़काव करें. ऐसा करने से न केवल वास्तु दोष दूर होता है बल्कि पितर भी प्रसन्न होते हैं.

Pitru Paksha 2025: क्या होता है पंचबलि श्राद्ध? जिसके बिना पितरों की आत्मा को नहीं मिलती शांति 6

दूर होगा आर्थिक संकट

वास्तु शास्त्र में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के भी कुछ उपाय बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक संकट दूर होने लगता है. साथ ही ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

इन जगहों पर लगाएं पितरों की तस्वीर

घर में पितरों की तस्वीर के लिए भी विशेष स्थान होता है और इसके लिए वास्तु शास्त्र में दिशा बताई गई है. पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी तस्वीर दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष का प्रभाव भी कम होने लगता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि उनकी तस्वीर को रसोई, बैडरुम या पूजा घर जैसी जगहों पर ना लगाएं. ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं.

रोजाना करें ये काम

पितृ पक्ष के दौरान और इसके बाद भी रोजाना शाम के समय दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और पितर भी प्रसन्न होते हैं. साथ ही वास्तु दोष का प्रभाव समय के साथ कम होने लगता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.