Premanand Ji Maharaj: कैसे जानें कि कौन सा कर्म सही है और कौन सा गलत? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

Premanand Maharaj pravachan: प्रेमानंद महाराज ने समझाया और कहा कि अगर आप गृहस्थ हैं तो आपके मेहनत की कमाई धर्म की कमाई है. लेकिन घूस और बेईमानी से अर्जित की गई संपत्ति अधर्म हो जाती है.

Published date india.com Updated: December 8, 2025 6:01 PM IST
Premanand Ji Maharaj: कैसे जानें कि कौन सा कर्म सही है और कौन सा गलत? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: एकांतिक वार्तालाप में संत प्रेमानंद महाराज से एक व्यक्ति ने पूछा कि रोजाना का जीवन जीते हुए कोई कैसे जाने कि वह जो कर्म कर रहा है वो सही है या गलत. व्यक्ति ने पूछा कि गीता के अनुसार विकर्म क्या है?

प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि इतनी बात समझ लो कि जो शाष्त्र और संतों के प्रतिकूल है वो सब विकर्म है. उदाहरण देते हुए प्रेमानंद महाराज ने समझाया और कहा कि अगर आप गृहस्थ हैं तो आपके मेहनत की कमाई धर्म की कमाई है. लेकिन घूस और बेईमानी से अर्जित की गई संपत्ति अधर्म हो जाती है.

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि हमें शास्त्र सम्मत और धर्मयुक्त कार्य करने हैं. वही ईश्वर की प्राप्ति कराएगा. धर्म विरुद्ध कार्य करने पर दुर्गति हो जाएगी और नर्क की प्रप्ति हो जाएगी. धर्म विरुद्ध या कानून विरुद्ध आचरण करने पर हमारी दुर्गति हो जाएगी.

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि शास्त्रों का स्वाध्याय करो और संतों का वाणी सुनो उससे आपको पता चल जाएगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. कार्य और अकार्य की व्यवस्था शास्त्र प्रमाणित होनी चाहिए.

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम एक सबसे बढ़िया बात आपको बताते हैं. भगवान आपके अंदर बैठे हैं. जब आप कुछ गलत करने जाते हैं तो वह संकेत दे देते हैं. वहीं रुक जाना चाहिए और उसे नहीं करना चाहिए. लेकिन ज्यादातर लोग उस संकेत को अनदेखा कर देते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.