Premanand Ji Maharaj Told How To Repent For Your Mistakes
प्रेमानंद जी महाराज से जानिए अपनी गलतियों के लिए कैसे करें पश्चाताप?
Premanand Ji Maharaj: आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.महाराज जी लोगों के मन में मौजूद दुविधा को दूर करते हैं और उन्हें सही मार्ग पर चलने का ज्ञान देते हैं.
Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म में पाप और पुण्य का विशेष महत्व माना गया है. धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है. अच्छे कर्म करने वाले को पुण्य प्राप्त होता है तो बुरे कर्म करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बनता है. लेकिन हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी जानबूझकर या अनजाने में ही ऐसी गलती कर बैठता है जिससे वह पाप का भागी बन जाता है. गलती करने के बाद कई बार दुख होता है और उसे सुधारने की कोशिश भी करते हैं. लेकिन कई बार पता ही नहीं चलता कि हमसे कोई गलती हो गई है. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज की कुछ बातें आपके बहुत काम आ सकती हैं.
वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन आजकल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. उनके दर्शन के लिए आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पर वृंदावन पहुंच रहे हैं. महाराज जी अपने सत्संग के जरिए लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और उनके मन की दुविधा को दूर करने का प्रयास करते हैं. प्रेमानंद जी महाराज ने अपने सत्संग में बताया कि व्यक्ति को अपनी गलतियों के लिए किस तरह पश्चाताप करना चाहिए.
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति से जाने-अनजाने में जान-बूझकर कोई गलती या पाप हो जाए तो उसे पश्चाताप जरूर करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले मन में नियम लें कि आगे से ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे और फिर मन ही मन गलती का पश्चाताप करें. साथ ही भगवान के नाम का जाप करें. भगवान का नाम जप करने से गलतियों के लिए माफी मिल जाती है.
महाराज जी का कहना है कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चे की गलतियों को माफ कर देते हैं. उसी प्रकार भगवान भी अपने भक्तों की गलतियों को माफ कर देते हैं और मन से मांगी गई माफी की सजा नहीं मिलती. प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि इस बात का जरूर ध्यान रखें कि चाहें प्राण चले जाएं लेकिन भविष्य में भूलकर भी ऐसी गलती दुबारा न करें. क्योंकि ऐसा करने से दोगुना दंड भुगतना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.