Premanand Ji Maharaj Told Whether Plucking Tulsi On Ekadashi Is Auspicious Or Inauspicious Ekadashi Par Tulsi Tod Sakte Hai Ya Nahi
एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना शुभ है या अशुभ? प्रेमानंद जी महाराज ने दूर किया सालों पुराना भ्रम
Premanand Ji Maharaj: एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी का पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी तोड़ना अशुभ माना गया है.
Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म में एकादशी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. लेकिन एकादशी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी होती है और इसलिए इस दिन माता तुलसी की भी पूजा होती है. कहते हैं कि तुलसी का पूजन करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार व एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए और न ही तुलसी का पूजन नहीं करना चाहिए. इस बारे में एक भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा. आइए जानते हैं एकादशी पर तुलसी तोड़ने को लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा.
प्रेमांनद जी महाराज ने दूर किया भ्रम
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि तुलसी के दर्शन, स्पर्श, पूजन व सेवन से मन और वाणी के साथ शरीर के कई पाप भी मिट जाते हैं. तुलसी की मंजरी यदि भगवान के चरणों में अर्पित की जाए तो उस व्यक्ति का कल्याण होता है. प्रेमानंद जी कहते हैं कि एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना या तुलसी में जल अर्पित करना शुभ होता है. ऐसा करने से व्यक्ति को किसी तरह का कोई पाप नहीं लगता.
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार एकादशी के दिन तुलसी तोड़ भी सकते हैं और तुलसी में जल भी चढ़ा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी के दिन ऐसा करने की मनाही होती है. द्वादशी के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना गया है और ऐसा करना ब्रह्म हत्या के समान माना जाता है. इस दिन तुलसी को स्पर्श करने से भी पाप लगता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.