Premanand Maharaj Pravachan Bure Samay Me Jivan Ko Khushhaal Kaise Banayen
Sant Premanand: जब खराब समय आता है तो अपने लोग भी दूर हो जाते हैं, ऐसे में जीवन को खुशहाल कैसे बनाएं?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब खराब समय आता है तो अपने लोग दूर हो जाते हैं लेकिन भगवान हमेशा साथ रहते हैं. भगवान का नामजप करके जीवन को किसी भी मुसीबत के समय आनंदमय बनाया जा सकता है.
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए सिने जगत के बड़े सितारे भी पहुंचते रहते हैं. ऐसे ही बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. राजपाल यादव ने संत प्रेमानंद से पूछा कि जीवन में कभी कभी विपत्ति आती है तो अपनों से भी विछोह होता है. ऐसे में भी खुद को कैसे संभाला जा सकता है.
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब खराब समय आता है तो अपने लोग दूर हो जाते हैं लेकिन भगवान हमेशा साथ रहते हैं. भगवान का नामजप करके जीवन को किसी भी मुसीबत के समय आनंदमय बनाया जा सकता है. संत प्रेमानंद ने कहा कि समस्या में मजबूत बने रहने के लिए भगवान के नाम से बड़ा सहारा और कोई नहीं है.
समस्याओं के समय केवल भगवान ही संभाल सकता है.
नाम जप करते समय कुछ बातों से बचने की सलाह भी संत प्रेमानंद ने दी. उन्होंने कहा कि नामजप का बखान नहीं करना चाहिए. न ही नाम जप के दौरान किसी संत या गुरु के प्रति द्वेष भाव रखना चाहिए. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि बार–बार नाम की महिमा सुनने के बाद भी आलस्य, लापरवाही या उपेक्षा के कारण भगवान से दूर रहना गलत है.
प्रेमानंद महाराज लगभग प्रतिदिन दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की शंका का समाधान भी करते हैं. ऐसा ही एक सवाल भगवान से मन्नत मांगने के तरीके को लेकर पूछा गया. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान से वैसे ही कुछ मांगिए जैसे लोग अपने पिता से मांगते हैं. भगवान से अपनी पीड़ा का हल करने को कहना सही है. लेकिन, ये कहना कि हमारा काम कर दो तो आपको सोना-चांदी चढ़ाएंगे या इतने पैसे के पकवान चढ़ाएंगे कहना गलत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.