पूजा करते समय आपकी आंख में भी आते हैं आंसू? तो प्रेमानंद जी महाराज से जानिए इसका मतलब

Premanand Maharaj Ke Anmol Vichar: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचन और सत्संग के जरिए लोगों के मन में मौजूद दुविधा को दूर करने का प्रयास करते हैं.

Published date india.com Updated: February 25, 2025 3:24 PM IST
पूजा करते समय आपकी आंख में भी आते हैं आंसू? तो प्रेमानंद जी महाराज से जानिए इसका मतलब

Premanand Maharaj Quotes in Hindi: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है और कहते हैं कि भगवान की शरण में जाकर बड़ी से बड़ी परेशानी का भी ​हल मिल जाता है. पूजा करते समय मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति विश्वास मजबूत होता है. कई बार पूजा करते समय लोगों की आंख में आंसू आ जाते हैं जो कि कोई आम बात नहीं है बल्कि इसके पीछे एक बेहद ही गहरा संकेत छिपा हुआ है. वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज ने एक प्रवचन के दौरान बताया कि पूजा करते समय आंख से आंसू आना हमें किसी खास बात का संकेत देता है.

पूजा करते समय आंख में आंसू

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जब भक्त की भक्ति बहुत गहरी होती है और वह भगवान से सच्चे मन से जुड़ाव महसूस करता है तो पूजा करते समय अपने आप ही आंखों में आंसू आने लगते हैं. इस दौरान आंखों में आंसू आने का मतलब है कि भगवान आपके भक्ति भाव से प्रसन्न हैं. पूजा करते समय आंख में आंसू इस बात का संकेत देता है कि भगवान ने आप​की प्रार्थना सुन ली है और जीवन में आ रहे दुख जल्द ही दूर होंगे.

शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर कौन-सा फूल चढ़ाने से कौन-सी मनोकामना पूरी होती है? 10

दीपक की लौ भी देती हैं खास संकेत

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि भगवान अपने भक्तों को किसी न किसी अच्छे व बुरे का संकेत देते हैं. महाराज जी कहते हैं पूजा करते समय जब अचानक से दीपक की लौ तेज हो जाए और ऊपर की तरफ बढ़ने लगे तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि भगवान ने आपकी प्रार्थना स्वीकार कर ली है और उनका आशीर्वाद आपके साथ है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.