Puja Tips Why Is The Deepak Lit During Worship Know The Religious Belief And The Scientific Reason Puja M Diya Kyu Jalate Hai
आखिर पूजा करते समय क्यों जलाया जाता है दीपक? जानिए धार्मिक मान्यता और इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण
Puja Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जरूर जलाया जाता है और इसके बाद ही पूजा शुरू होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पूजा में दीपक क्यों जलाया जाता है?
Puja Tips: सनातन धर्म में पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अग्नि को विशेष महत्व दिया जाता है और ऐसे में दीपक जलाने के बाद ही पूजा शुरू होती है. घर हो या मंदिर कहीं भी पूजा करते समय घी या तेल का दीपक जलाया जाता है. यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और दीपक जलाने के बाद पूजा-पाठ की शुरुआत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं पूजा में दीपक जलाने के पीछे छिपे धार्मिक व वैज्ञानिक कारण.
पूजा में दीपक जलाने का धार्मिक कारण
हिंदू धर्म में अग्नि को बहुत ही पवित्र माना गया है और इसे देवता का स्थान दिया गया है. पूजा करते समय लोग अग्नि देव को साक्षी मानकर पूजा-पाठ से जुड़े शुभ कार्य करते हैं और अग्नि को साक्षी मानकर किए गए कार्य में सफलता मिलती है. क्योंकि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. पूजा के समय दीपक जलाने से घर में मौजूद निगेटिविटी भी दूर होती है. दीपक को रोशनी का प्रतीक भी माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा के समय दीपक जलाने का एक अर्थ यह भी है कि जीवन में मौजूद अज्ञान रूपी अंधकार दूर हो और सुख-समृद्धि का वास हो.
दीपक जलाने के पीछे केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण भी छिपा हुआ है. प्राचीन काल में गाय के घी से ही दीपक जलाने की परंपरा थी. इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि गाय का घी रोगाणुओं को दूर करने की क्षमता रखता है. साथ ही जब घी अग्नि के संपर्क में आता है तो वातावरण भी पवित्र होता है और वायु प्रदूषण भी दूर होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.