Quote of the Day: ‘मस्त रहो, भगवान तुम्हारे साथ है’ प्रेमानंद जी महाराज से जानिए खुश रहने का मंत्र

Quote of the Day: प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. महाराज जी लोगों को जीवन से जुड़ी कई गहरी बातें बताते हैं जिनका पालन करने से लाइफ खुशहाल हो सकती है.

Written by: Renu Yadav
Updated: May 8, 2026, 6:27 PM IST

Quote of the Day Hindi: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी तरकी की टेंशन में घिरा हुआ है और तनाव से छुटकारा पाना चाहता है. किसी को करियर की टेंशन है तो किस कोई रिश्तों में सामंजस्य बिठाने में परेशान हो रहा है, किसी को पैसों की चिंता है तो किसी को परिवार की. हर व्यक्ति टेंशन में जी रहा है और ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज की बाते न केवल मन को सुकून देती हैं, बल्कि कुछ ऐसी सीख भी देती हैं जो कि जीवन को खुशहाल बनाने में मददगार साबित होती हैं. आज के विचार में हम प्रेमानंद जी महाराज की ऐसी ही एक सीख बता रहे हैं:-

‘मस्त रहो, भगवान तुम्हारे साथ है’

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मस्त रहो, भगवान तुम्हारे साथ है. महाराज जी का कहना है कि जीवन में कभी भी कैसी भी परिस्थिति आए, दुख हो, अपमान हो, परिवार में संकट हो या धन की हानि हो, बस मस्त रहिए और सोचिए कि आप भगवान की शरण में हैं. मन में हमेशा एक ही विचार रखिए कि यह जन्म तो सिर्फ प्रभु के लिए है ‘मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरा नहीं कोई’. यदि यह विचार मन में रहेगा तो कोई भी दुख आपको परेशान नहीं कर पाएगा.

इसे भी पढ़ें: Quote of the Day: ‘मुझे सब आता है’ सोचने वाले लोग अक्सर हो जाते हैं फेल! चाणक्य की ये सीख बदलेगी आपकी सोच

खुश रहने का असली मंत्र

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि शरणागत यानि भक्त को हमेशा अपने प्रभु का ध्यान करना चाहिए. जो शरणागत हैं वह दुखों से परेशान नहीं होते बल्कि अपने भगवान पर ही सबकुछ छोड़ देते हैं. प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जब मनुष्य हर परिस्थिति में भगवान पर भरोसा करना सीख जाता है तो उसका मन स्वंय ही शांत हो जाता है. जरूरत से ज्यादा चिंता करने से परेशानियां कभी खत्म नहीं होती बल्कि मन को अशांत कर देती हैं.

इसे भी पढ़ें: Kalki Avatar: देश के इस राज्य में है भगवान कल्कि का मंदिर…अवतार लेने से पहले ही होने लगी है पूजा

इस तरह रहें खुश

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता और कठिन समय भी निकल जाता है. ऐसे में भगवान पर भरोसा रखें वह भक्तों को सही समय पर सही रास्ता जरूर दिखाते हैं. महाराज के अनुसार आज में जीना सीखें और कल की चिंता करना छोड़ दें. परिवार के साथ वक्त बिताएं और छोटी—छोटी बातों में खुशियां तलाशें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.