Quote of the Day: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से इस दिन हनुमान जी का पूजन करता है उसे रोग, दोष, भय व परेशानियों से छुटकारा मिलता है. बजरंगबली की कृपा से लोगों के जीवन में सकारात्मकता आती है और दुश्मनों का नाश होता है. हनुमान जी केवल भगवान ही नहीं, भक्त भी हैं और राम जी की भक्ति में लीन रहते हैं. हनुमान जी के जीवन से लोगों को कई प्रेरणादायक बातें सीखने को मिलती है. यदि इन बातों को अपने जीवन में लागू कर लिया जाए तो टेंशन ओर डर को दूर भगा सकता हैं. आज के विचार में आइए जानते हैं हनुमान जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें.
अहंकार का त्याग: अगर आप हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा चाहते हैं तो सबसे पहले अहंकार को स्वंय से दूर करें. क्योंकि अहंकार मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है. जब हनुमान जी ने लंका दहन किया तो उन्होंने इसका श्रेय अपने प्रभु श्रीराम को दिया और कहा कि यह उन्हीं का प्रताप है. यही बात यदि आप भी अपने जीवन में लागू कर लें जीवन में सुकून और सकारात्मकता आएगी.
इसे भी पढ़ें: Quote of the Day: हर वक्त Yes Boss करने वाले लोग अक्सर रह जाते हैं पीछे…चाणक्य की ये सीख कॉर्पोरेट लाइफ में आएगी बहुत काम
निस्वार्थ सेवा: हनुमान जी ने भगवान श्रीराम की निस्वार्थ सेवा और अपना जीवन उनके चरणों में समर्पित कर दिया. इससे यह सीख मिलती है कि कोई भी कर्म स्वार्थ से नहीं, बल्कि निस्वार्थ भाव से करना चाहिए. तभी उस कार्य को शुभ फल मिलता है और सफलता के रास्ते खुलते हैं.
निडरता: कहते हैं कि जो डर गया वो मर गया. यानि मनुष्य को सबसे बड़ा दुश्मन उसके मन के भीतर बैठा डर है जिसे बाहर निकालना बेहद जरूरी है. हनुमान जी का जीवन सिखाता है कि व्यक्ति को डरना नहीं चाहिए, बल्कि खुद पर भरोसा रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Mulank Prediction: इस तारीख को जन्मे लड़के कहलाते हैं ‘Mama’s Boy’, इस चक्कर में कभी-कभी पत्नी से हो जाती है अनबन
आत्मविश्वास: यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आत्मविश्वास को मजबूत करें और दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करें. आत्मविश्वास मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है और इसके बल पर वह असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है. जिस तरह लंका पहुंचने के लिए हनुमान जी ने स्वंय पर भरोसा रखकर एक ही छलांग में समुद्र पार दिया उसी तरह आप भी आत्मविश्वास के बल पर मुश्किलों को पार कर सकते हैं.
शांति और धैर्य: जो व्यक्ति धैर्य रखता है और मन को शांत रखता है उसके लिए कोई भी परेशानी बड़ी नहीं होती. शांति और धैर्य के साथ हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है. धैर्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती है. हनुमान जी के जीवन से शांति और धैर्य की प्रेरणा मिलती है. हनुमान जी ने स्वंय का भगवान राम के भक्ति के लीन कर दिया और अपने जीवन का आधार ही राम नाम को बना लिया. एक समय ऐसा आया जब बजरंगबली को स्वंय भगवान श्रीराम ने अपना प्रिय भक्त बना लिया.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.