Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में क्यों है रामलला की श्याम रंग की प्रतिमा? जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठित हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामलाल की प्रतिमा श्याम रंग की प्रतिमा के पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं-

Published date india.com Published: January 23, 2024 2:31 PM IST
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में क्यों है रामलला की श्याम रंग की प्रतिमा? जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें
@ShriRamTeerth/Twitter

Ram Mandir Ramlala Pratima: अयोध्या में भगवान श्री राम भव्य राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचारण के साथ रामलला के श्याम वर्ण के दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. जिसके मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. बता दें कि श्री राम जन्मस्थली में रामलला के पांच वर्षीय बाल स्वरूप में दर्शन होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामलला के श्याम रंग की प्रतिमा के पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं-

रामलला के श्याम वर्ण के प्रतिमा के पीछे का कारण

अयोध्या में स्थापित रामलला के प्रतिमा को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगिराज द्वारा बनाया गया है. इस प्रतिमा को कृष्ण शिला नामक खास पत्थर से बनाया गया है, जिसे कई गुणों से युक्त बताया जाता है. बता दें कि रामलला के प्रतिमा के निर्माण में उपयोग किया गया कृष्ण पत्थर कई वर्षों तक एक समान ही रहेगा, इसका दावा किया जाता है और इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. साथ ही जब रामलला के विग्रह का दूध से अभिषेक किया जाएगा तो चरणामृत का सेवन करने से भक्तों के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

वाल्मीकि रामायण में वर्णित है भगवान श्री राम का स्वरूप

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित श्री रामलला की प्रतिमा 51 इंच ऊंची है और उनके दर्शन पांच वर्षीय बालस्वरूप में होते हैं. काले रंग के पत्थर के चयन में एक वजह यह भी है कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में प्रभु श्री राम का स्वरूप श्याम वर्ण ही वर्णित है. बालस्वरूप प्रतिमा के पीछे यह कारण है कि जन्मभूमि में भगवान की बालस्वरूप में ही उपासना की जाती है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.