Ram Lala Aarti: आज प्राण प्रतिष्ठा के समय जरूर करें रामलला की आरती, जीवन में आएगी सुख और समृद्धि

Ram Mandir: आज अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या रामलला का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन होना है. लेकिन इससे पहले मेक्सिको को अपना पहला राम मंदिर मिल चुका है.

Published date india.com Published: January 22, 2024 11:09 AM IST
Ram Lala Aarti: आज प्राण प्रतिष्ठा के समय जरूर करें रामलला की आरती, जीवन में आएगी सुख और समृद्धि

Ram Mandir Pran Pratishtha: सनातन धर्म में प्रभु श्री राम की उपासना का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक दिन रामलला की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव आते हैं. बता दें कि आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. साथ ही आज प्रभु श्री राम 5 वर्षीय बाल स्वरूप में विराजमान होंगे. ऐसे में घर पर रहकर आप भी श्री राम की विधिवत उपासना कर सकते हैं, साथ ही श्री रामलला की आरती अवश्य करें.

आरती श्री रामलला की (Ram Lala Arti)

आरती कीजे श्रीरामलला की ।
पूण निपुण धनुवेद कला की ॥

धनुष वान कर सोहत नीके ।
शोभा कोटि मदन मद फीके ॥

सुभग सिंहासन आप बिराजैं ।
वाम भाग वैदेही राजैं ॥

कर जोरे रिपुहन हनुमाना ।
भरत लखन सेवत बिधि नाना ॥

शिव अज नारद गुन गन गावैं ।
निगम नेति कह पार न पावैं ॥

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

नाम प्रभाव सकल जग जानैं ।
शेष महेश गनेस बखानैं ॥

भगत कामतरु पूरणकामा ।
दया क्षमा करुना गुन धामा ॥

सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा ।
राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ॥

खेल खेल महु सिंधु बधाये ।
लोक सकल अनुपम यश छाये ॥

दुर्गम गढ़ लंका पति मारे ।
सुर नर मुनि सबके भय टारे ॥

देवन थापि सुजस विस्तारे ।
कोटिक दीन मलीन उधारे ॥

कपि केवट खग निसचर केरे ।
करि करुना दुःख दोष निवेरे ॥

देत सदा दासन्ह को माना ।
जगतपूज भे कपि हनुमाना ॥

आरत दीन सदा सत्कारे ।
तिहुपुर होत राम जयकारे ॥

कौसल्यादि सकल महतारी ।
दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ॥

सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई ।
आरति करत बहुत सुख पाई ॥

धूप दीप चन्दन नैवेदा ।
मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ॥

राम लला की आरती गावै ।
राम कृपा अभिमत फल पावै ॥

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astha की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.