Rama Ekadashi 2025 Kab Hai Note The Date Shubh Muhurat And Importance Of This Fast
Rama Ekadashi 2025 Date: पापों से मुक्ति दिलाता है रमा एकादशी का व्रत, जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
Rama Ekadashi 2025 Date: रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि यह व्रत मनोकामनाओ को पूरा करता है और सभी पापों से भी मुक्ति भी दिलाता है.
Rama Ekadashi 2025 Date: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. यह व्रत दिवाली से ठीक दो दिन पहले रखा जाता है और इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. रमा एकादशी को बहुत ही फलदायी माना गया है और कहते हैं कि यह व्रत मनुष्य को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है. साथ ही रमा एकादशी का व्रत रखने से जातक की मनोकामनाएं भी पूरी होती हे. लेकिन जिस तरह इस बार दिवाली की डेट की लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है, उसी प्रकार रमा एकादशी की डेट को लेकर भी काफी असमंजस है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत?
रमा एकादशी 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार इस बार रमा एकादशी का व्रत 17 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. इस व्रत का पारण अगले दिन यानि 18 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 41 मिनट के बीच किया जाएगा.
हिंदू धर्म में रमा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. पद्म पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सच्चे मन से रमा एकादशी का व्रत रखता है उस पर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. इस व्रत को रखने वाले जातक मृत्यु के बाद श्रीहरि के चरणों में बैकुंठ में स्थान पाते है. यह व्रत जातकों को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट भी दूर करता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.