
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Rental House Vastu Tips: आज के समय अधिकतर लोगों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि उन्हें बार-बार किराए का घर बदलना पड़ता है. कई बार इसकी वजह मकान मालिक होता है तो कई बार आर्थिक परेशानी और तनाव होता है. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ दोष व नकारात्मकता की वजह से भी अस्थिरता का सामना करना पड़ता है. इसलिए बार-बार घर बदलने की स्थिति पैदा होती है. अगर आप भी लंबे समय से बार-बार घर बदलने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो वास्तु में बताए गए कुछ उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के कुछ उपाय.
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है. ऐसे में यदि घर का प्रवेश द्वार गंदा या अव्यवस्थित रहेगा तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इसलिए मुख्य द्वार पर नियमित रूप से सफाई करें और शाम के समय दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.
इसे भी पढ़ें: Name Astrology: शादी के बाद बदल जाती है इन 4 अक्षरों के नाम वाली लड़कियों की किस्मत, धन-दौलत और प्यार की नहीं रहती कमी
अगर आप बार-बार किराए का घर बदलने से परेशान हो गए हैं तो इसके पीछे वास्तु दोष भी एक वजह हो सकती है. ऐसे में सप्ताह में कम से कम एक बार पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोछा लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है. यह उपाय मानसिक तनाव और घर में होने वाले क्लेश को कम करने में भी मदद करता है.
घर में रोजाना पूजा-पाठ करने और घर के मंदिर में दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है. इसलिए इस नियम को अनदेखा न करें. बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा स्थान होना शुभ माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: Kalki Avatar: कलियुग खत्म होने से पहले होंगी ऐसी घटनाएं…जिन्हें देखकर कांप उठेगी दुनिया, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र?
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना गया है. इसलिए ध्यान रखें कि इस दिशा को गंदा न करें और न ही इस दिशा में कोई भारी सामान रखें. इसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.