Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के दिन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, जानें व्रत के नियम

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं. इस दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है.

Published date india.com Updated: January 16, 2025 8:00 PM IST
Sakat Chauth 2025: सकट चौथ के दिन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, जानें व्रत के नियम

Sakat Chauth 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जनवरी 2025, शुक्रवार को है और इस दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. सकट चौथ के दिन सकट माता और भगवान गणेश का पूजन किया जाता ह. यह व्रत भगवान महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से रखती हैं. इस व्रत में रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. अगर आप भी सकट चौथ व्रत रख रही हैं तो हम आपको कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से.

सकट चौथ के दिन न करें ये काम

तुलसी: सकट चौथ के दिन भूलकर भी भगवान गणेश को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए. इससे भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं. पूजा के दौरान व्रती महिलाएं गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाएं.

इन राशियों पर मेहरबान होते हैं धन के देवता कुबेर, कभी नहीं होती पैसों की कमी 7

कंद मूल का न करें सेवन: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन जमीन के अंदर उगने वाले कंद मूल का सेवन नहीं करना चाहिए. यही वजह है कि इस दिन मूली, प्याज,चुकंदर और गाजर खाना मना होता है.

शरीर पर ना पड़े पानी की छींटे: भगवान गणेश की पूजा के दौरान जब आप अर्घ्य दे रहे हो तो इस बात का खास ध्यान रखें कि अर्घ्य के जल के छींटे आपके पैर अथवा शरीर पर बिलकुल ना पड़ें.

चांद देखें बिना ना तोड़ें व्रत: सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने पर ही व्रत पूर्ण माना जाता है. इसलिए चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना आप व्रत को ना तोड़ें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

काले रंग के कपड़े न पहनें: चतुर्थी के दिन या पूजा के दौरान आप काले वस्त्र धारण ना करें. इस दिन पूजा के दौरान आप पीले या सफेद वस्त्र धारण कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.