समुद्र शास्त्र: भारतीय समुद्र शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिल केवल सौंदर्य का चिन्ह नहीं, बल्कि भाग्य, धन और पद का गुप्त संकेत होते हैं. शास्त्रों के अनुसार तिल का स्थान, रंग और आकार व्यक्ति के जीवन की दिशा तय करते हैं. सही जगह पर तिल होने से व्यक्ति का धन योग, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य पक्का माना जाता है.
अगर माथे के बीच या दाईं ओर तिल है, तो यह शास्त्रों में उच्च पद, समाज में मान-सम्मान और अचानक सफलता का संकेत माना गया है. ऐसे लोग जीवन में अक्सर प्रभावशाली पहचान और सामाजिक सम्मान पाते हैं.
दाहिने हाथ की हथेली के बीच तिल होना दर्शाता है कि व्यक्ति अपने परिश्रम और बुद्धिमानी से धन कमाएगा. व्यापार, निवेश और जमीन-जायदाद से आय बढ़ेगी और पैसों का प्रवाह लगातार बना रहेगा.
पैर के तलवे पर तिल होना बताता है कि व्यक्ति को विदेश यात्रा, विदेशी संपत्ति और सुख-सुविधाओं से भरा जीवन मिलेगा. समुद्र शास्त्र इसे बड़े ऐश्वर्य और लग्जरी जीवन का संकेत मानता है.
गर्दन या नाभि के पास तिल होना जन्मजात धन योग है. यह तिल पैतृक संपत्ति, अचानक धन लाभ और स्थायी समृद्धि का संकेत देता है. ऐसे लोग कम संघर्ष में भी ऊँचा जीवन स्तर प्राप्त करते हैं.
कान के पीछे तिल व्यक्ति को गुप्त रूप से धन कमाने और तेज बुद्धि का वरदान देता है रणनीति और समझदारी से ये लोग बड़ी रकम आसानी से कमा सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि तिल केवल भाग्य का संकेत नहीं बल्कि कर्म का भी परिणाम हैं. अगर तिल काला, साफ और उभरा हुआ हो तो इसका फल मजबूत होता है, जबकि फीका या टूटा तिल कमजोर प्रभाव देता है. समुद्र शास्त्र मुताबिक शरीर पर तिल तकदीर और धन योग बताता है. तिल का स्थान संकेत देता है कि व्यक्ति अपने जीवन में संपत्ति, पद और ऐश्वर्य पा सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.