Saphala Ekadashi 2025 Date: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना गया है और प्रत्येक माह में दो एकादशी आती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से जातकों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में श्रीहरि भगवान विष्णु के चरणों में बैकुंठ में स्थान मिलता है. वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह शुरू हो गया है जो कि हिंदी कैलेंडर का दसवां महीना है. इस माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सफला एकादशी कहते हैं. आइए जानते हैं कब है सफला एकादशी?
सफला एकादशी 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 8 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा.
सफला एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त
पूजा-पाठ के लिए अभिजीत मुहूर्त को बेहद ही शुभ माना गया है और पंचांग के अनुसार सफला एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
सफला एकादशी का महत्व
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि इस व्रत को रखने से जातकों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही यह व्रत भाग्योदय करने वाला व्रत माना गया है. इसलिए इस व्रत को रखने वाले जातक के भाग्य में परिवर्तन होता है और सफलता के रास्ते खुलते हैं. सफला एकादशी का व्रत सफलता के साथ ही सुख-समृद्धि के भी रास्ते खोलता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.