Shani Amavasya 2026: शनि अमावस्या पर पितरों को खुश करने का सुनहरा मौका, शाम को जरूर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Shani Amavasya 2026: आज वट सावित्री व्रत और शनि जयंती के ​साथ ही शनि अमावस्या भी है. हिंदू धर्म में पितरों को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है.

Written by: Renu Yadav Edited by: Renu Yadav
Published: May 16, 2026, 3:32 PM IST

Shani Amavasya 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में पितरों का आशीर्वाद होता है वहां कोई दुख या परेशान नहीं आती. वहीं पितरों के नाराज होने पर बनते काम भी बिगड़ जाते हैं और आर्थिक संकट समेत रिश्तों में भी खटास आ जाती है. इसलिए पितरों का प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. वैसे तो प्रत्येक माह की अमावस्या तिथि खास होती है लेकिन आज यानि 16 मई को शनिवार के दिन पड़ रही अमावस्या बहुत शुभ है. इसे शनि अमावस्या कहा गया है और पितरों की शांति के लिए यह दिन बेहद खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए दान-पुण्य, तर्पण और उपाय कई गुना अधिक फलदायी माने जाते हैं. खासतौर पर शाम के समय कुछ विशेष उपाय करने से पितृ दोष शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

शनि अमावस्या की शाम करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों के जीवन में बार-बार बाधाएं आती हैं, आर्थिक तंगी बनी रहती है या परिवार में अशांति रहती है, उन्हें शनि अमावस्या की शाम पितरों को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करने चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Mulank Prediction: शनिदेव के प्रिय होने के बावजूद संघर्षों से गुजरते हैं इस मूलांक के लोग…सफलता पाने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार!

पीपल के पेड़ की पूजा

शनि अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल अवश्य डालें. इसके बाद वहीं बैठकर ॐ पितृभ्यः नमः मंत्र का जाप करें. कहते हैं कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद पितृ दोष शांत होता है और घर से निगेटिव एनर्जी भी दूर होती है. इतना ही नहीं पीपल के पेड़ की पूजा करने शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है.

पितरों के नाम का तर्पण

शनि अमावस्या की शाम को पितरों के नाम का तर्पण भी करना चाहिए. इसके लिए शाम के समय किसी तांबे या कांसे के बर्तन में जल लें और उसमें थोड़ा सा काला तिल मिलाएं फिर दक्षिण दिशा की ओर मुख करें और मन ही मन पितरों का ध्यान करें और जल अर्पित करें. इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

इसे भी पढ़ें: Gajalakshmi Rajyog 2026: आज शनि जयंती पर बन रहा है गजलक्ष्मी राजयोग…ये 4 राशियां होंगी मालामाल, करियर में आएगा बंपर उछाल

घर में धूनी जलाएं

शनि अमावस्या की शाम गूगल, पीली सरसों और काले तिल को गोबर के उपले रखकर जलाएं. फिर उसकी धूनी जलाकर पूरे घर में इसका धुआं करें. ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक एनर्जी खत्म होगी और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.