Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए इन चीजों की शॉपिंग, झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप

Shaniwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजों की शॉपिंग करना जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकता है. एक छोटी सी गलती शनिदोष की वजह बन सकती है.

Published date india.com Updated: March 6, 2026 6:05 PM IST
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए इन चीजों की शॉपिंग, झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप
Shaniwar Ke Upay

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मों के देवता शनिदेव को समर्पित है और इस दिन इनका पूजन करने से कुंडली में मौजूद शनिदोष व शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है. शनिदेव मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. यदि कोई व्यक्ति बुरे कर्म करता है तो उसे इसका फल भुगतना पड़ता है. जबकि अच्छे कर्म करने वाले पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है. अगर आप भी भगवान शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन उनका पूजन करने के साथ ही कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. शनिवार के दिन भूलकर भी कुछ सामान नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों की शॉपिंग करना अशुभ होता है.

ये भी पढ़ें: Budhaditya Rajyog 2026: कल बनेगा बुधादित्य राजयोग, ये 5 राशियां होंगी मालामाल…मिलेगा प्यार, पैसा और शोहरत

शनिवार के दिन न खरीदें ये सामान

  • सरसों का तेल: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन भूलकर भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं और आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
  • लोहे का सामान: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन गलती से भी लोहे से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए. इसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, शनिवार के दिन लोहे की वस्तु दान करना शुभ होता है और ऐसे में एक दिन पहले ही उसे खरीद लेना बेहतर होगा.
  • नमक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोई घर में कभी नमक खत्म नहीं होने देना चाहिए. यदि खत्म हो भी गया है तो शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से रिश्तों में खटास आती है और शनिदोष का भी डर रहता है. इसलिए भूलकर भी शनिवार के दिन नमक खरीदने की गलती न करें.
  • काला तिल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर अर्पित किया जाता है. ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. लेकिन शनिवार के दिन काला तिल खरीदने की मनाही होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.