Sharad Purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन चंद्रमा की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर...जानिए इसका महत्व और फायदे

Sharad Purnima 2025: आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाकर रखना बहुत ही शुभ माना गया है.

Published date india.com Published: October 3, 2025 10:46 AM IST
Sharad Purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन चंद्रमा की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर...जानिए इसका महत्व और फायदे

Sharad Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और इस दिन व्रत रखना व गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ माना गया है. वैसे तो प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि खास होती है लेकिन आश्विन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है और इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं. धर्म शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और इसलिए चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है. इस दिन चंद्रमा व मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की भी परंपरा है.

शरद पूर्णिमा 2025 कब है?

पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. बता दें कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का पूजन किया जाता है और इसलिए चंद्रोदय के अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी.

रावण ने मरने से पहले बताई थी कलियुग की 3 चौंकाने वाली बातें…आज हो रही हैं सच साबित 6

शरद पूर्णिमा के दिन खीर का महत्व

धर्म शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है चंद्रमा से निकलने वाली रोश​नी धरती पर अमृत के समान होती है. इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा का पूजन करते समय खीर का भोग लगाया जाता है क्योंकि चावल, चीनी व दूध ठंडे होते हैं और इससे बनी खीर का भोग लगाने से चंद्रमा प्रसन्न होते हैं.

चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने के फायदे

शरद पूर्णिमा के दिन खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है और वह खीर अमृत के समान होती है. क्योंकि इस दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है और और यदि खीर को उस रोशनी के नीचे रखा जाए तो उसमें अमृ​त घुल जाता है. इस खीर का सेवन अगले दिन किया जाता है. मान्यता है कि यह खीर चंद्रमा की रोशनी में रखने की वजह से अमृत समान हो जाती है और कई रोगों से मुक्ति दिलाती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.