Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और इस दिन व्रत रखने के साथ ही दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

Published date india.com Published: January 25, 2025 11:00 AM IST
Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Shattila Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है. प्रत्येक माह दो और साल में कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं. सभी एकादशियों का अपना खास महत्व होता है. माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी 2025 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. कहते हैं कि इस व्रत को रखने वाले जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है. यदि आप इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो पूजा-पाठ के साथ ही कुछ चीजों का दान भी करें.

1. तिल का दान

षटतिला एकादशी के दिन सबसे महत्वपूर्ण व शुभ होता है तिल का दान. धर्म शास्त्रों में तिल को पवित्र माना गया है और कहते हैं कि यदि षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान किया जाए तो मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है. तिल को मिठाई के रूप में दान किया जा सकता है.

Breakup in Kundali: कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर होता है ब्रेकअप, चाहकर भी नहीं निभा पाते रिश्ता 8

2. गर्म कपड़ों का दान

षटतिला एकादशी का व्रत सर्दी के मौसम में आता है और ऐसे में इस दिन गर्म कपड़ों का दान करने की परंपरा है. षटतिला एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंदर व्यक्ति को गर्म कपड़े, कंबल या शॉल आदि जरूर दान करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती हैे. साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है.

3. अनाज का दान

दान के लिए अनाज को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है और यदि षटतिला एकादशी के दिन अनाज का दान किया जाए तो घर में कभी अन्न व धन की कमी नहीं होती. साथ ही भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं. इस दिन अन्न का दान करने से खुशहाली के रास्ते खुलते हैं.

4. धन का दान

धर्म शास्त्रों में धन के दान का भी महत्व बताया गया है और कहते हैं कि किसी गरीब को धन का दान करने से उसके साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए षटतिला एकादशी के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान अवश्य करना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.