प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा कर सकती हैं या नहीं? जानिए भगवान शिव की पूजा से जुड़े जरूरी नियम

Shivling Puja Niyam: धर्म शास्त्रों में शिवलिंग की पूजा के कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं और उनका पालन करने पर देवो के देव महादेव का आशीर्वाद मिलता है.

Published date india.com Published: December 22, 2025 1:52 PM IST
प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा कर सकती हैं या नहीं? जानिए भगवान शिव की पूजा से जुड़े जरूरी नियम

Shivling Puja Niyam: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है. इसलिए भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और नियमानुसार पूजा करते हैं. शिवलिंग की पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना भी अनिवार्य माना गया है. विशेष तौर पर गर्भावस्था के दौरान यदि पूजा-पाठ व ध्यान किया जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्भवस्था में महिलाओं का जैसा आचरण होता है, बच्चे पर भी वैसा ही प्रभाव पड़ता है. इसलिए कहा जाता है इस दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यों में रूचि लेनी चाहिए. लेकिन गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं और महिलाओं को उन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. कुछ लोगों के मन में इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है कि क्या गर्भवती महिलाएं शिवलिंग की पूजा करती है?

Rudraksha Benefits: इस रुद्राक्ष को धारण करते ही खुद-ब-खुद खिंचा चला आता है पैसा…लेकिन पहनने से पहले जान लें नियम 6

गर्भवती महिला शिवलिंग की पूजा कर स​कती है या नहीं?

धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की पूजा करने से जातकों का सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति भी मिलती है. भोलेनाथ की पूजा के नियम भी जयादा कठोर नहीं होते. क्योंकि भोलेनाथ भक्तों के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं. गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा को लेकर भी मन में कोई असमंजस नहीं रखना चाहिए क्योंकि प्रेग्नेंट महिलाएं भी विधि-विधान से शिवलिंग का पूजन कर सकती हैं. इससे महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को भी शिवजी का आशीर्वाद मिलता है. बता दें कि हिंदू धर्म शास्त्रों में गर्भावस्था के दौरान शिवलिंग की पूजा को लेकर कोई मनाही नहीं है.

गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा करने से मिलते हैं कई लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा करने से महिला तनाव मुक्त हो जाती है और उन्हें मा​नसिक शांति ​मिलती है. शिवलिंग की पूजा करने से इमोशंस को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है. प्रेग्नेंसी के दौरान यदि शिवलिंग का पूजन किया जाए तो ग्रह-दोषों से भी मुक्ति मिलती है और कुंडली में मौजूद कई ग्रह मजबूत होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.