Shukrawar Ke Upay By Chanting This Mantra Maa Lakshmi Will Be Pleased The Paths To Wealth Will Open
शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार का दिन बहुत ही खास माना गया है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही ये उपाय करें तो आर्थिक तंगी दूर होती है.
Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा होने से जातक के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. साथ ही जीवन में कभी किसी संकट या धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत (Shukravar Vrat) रखते हैं और शाम का व्रत का पारण करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार का दिन बहुत ही खास माना गया है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही अगर कुछ उपाय (Shukrawar ke Upay) अपनाए जाएं तो आर्थिक तंगी दूर होती है.
शुक्रवार के दिन करें इस मंत्र का जाप
विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते
आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा
नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते
शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।
शुक्रवार के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन सुबह खाना बनाने के बाद सबसे पहली रोटी गाय माता को खिलाएं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं. ऐसा करने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है.
अगर कोई काफी लंबे समय से धन संबंधित समस्याओं क सामना कर रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का ध्यान करते हुए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए. इस दिन मां लक्ष्मी को देसी खांड अर्पित करें और फिर यह खांड किसी सुहागिन ब्राह्मणी को दान कर दें.
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित करें. इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल रंग की चूड़ियां शामिल हों. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं.
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन 12 कौड़ी लाएं और उन्हें जलाकर राख बना लें. इसके बाद राख को किसी हरे रंग के कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और उनके समक्ष 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें. 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं और इसमें खीर अवश्य शामिल करें. फिर कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा करें. इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.