शुक्रवार के उपाय: आज के दिन भूलकर भी ना करें इन चीजों की शाॅपिंग, नहीं तो झेलना पड़ेगा मां लक्ष्मी का प्रकोप

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद ही खास है और यह धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. यदि इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो उनका आशीर्वाद मिलता है.

Written by: Renu Yadav
Published: September 16, 2022, 8:00 AM IST

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ने किसी देवी-देवता को समर्पित है. उस दिन उसी देवता का पूजन करना शुभ और फलदायी माना जाता है. पंचांग के अनुसार आज यानि 16 सितंबर को शुक्रवार का दिन है और यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन करना चाहिए. यदि मां लक्ष्मी अपने जातकों से प्रसन्न हो जाएं तो अपनी कृपा बरसाती हैं. लेकिन अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं तो लोगों को धन समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं शुक्रवार के दिन भूलकर भी इन चीजों की शाॅपिंग नहीं करनी चाहिए.

शुक्रवार के दिन ना खरीदें ये चीजें

  • अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन प्राॅपर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें. ऐसा करना अशुभ होता है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है.
  • इसके अलावा शुक्रवार के दिन रसोई घर या पूजा-पाठ से जुड़े सामान भी नहीं खरीदने चाहिए. धर्म शास्त्रों में ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता.
  • शुक्रवार के दिन पैसों के लेन-देन से भी बचना चाहिए. क्योंकि इस दिन लेन-देन करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.
  • शुक्रवार के दिन यदि कोई आपसे शक्कर मांगता है तो उसे विनम्र पूर्वक मना कर दें. क्योंकि शुक्रवार के दिन शक्कर देने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में सुख-शांति भंग हो जाती है.
  • शुक्रवार के दिन ये चीजें खरीदना शुभ
  • जिस तरह शुक्रवार के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ होता है, बिल्कुल उसी तरह इस दिन कुछ चीज खरीदना शुभ माना गया है. इस दिन आप बेझिझक कला, संगीत व सौंदर्य से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं.
  • शुक्रवार के दिन गैजेट्स व सजावट का सामान खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं.
  • शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ ही शुक्रदेव को भी समर्पित है. इस दिन शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.