शुक्रवार के उपाय: आज के दिन किए गए ये चार उपाय आपको बनाएंगे धनवान, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Shukrawar ke Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं कि यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए तो घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती.

Published date india.com Updated: August 5, 2022 9:35 AM IST
पीले चावल के उपाय
पीले चावल के उपाय

Shukrawar Ke Upay: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज शुक्रवार का दिन है. यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है जिन्हें धन की देवी भी कहा जाता है. मां लक्ष्मी का पूजन व अराधना (Maa Laxmi Pujan Vidhi) करने से जातक को जीवन में कभी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. अगर कोई व्यक्ति को आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए (Shukrawar ke din aise kare puja) कुछ विशेष उपाय अपनाने चाहिए.

  1. मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और इसलिए लोग इन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीके से पूजा-पाठ करते हैं. यदि आप धनवान बनना चाहते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन पूजा करते समय उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें. यदि संभव हो तो सुहाग का सामान जैसे कि लाल बिंदी, सिंदूर और लाल चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए.
  2. शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प ऐश्वर्य का वरदान देती हैं. ध्यान रखें कि श्री लक्ष्मीनारायण का पाठ करने के बाद भगवान को खीर का भी भोग लगाना चाहिए.
  3. शुक्रवार के दिन अपने हाथ में लाल रंग के पांच पुष्प लें और मां लक्ष्मी का स्मरण करें. इसके बाद इन फूलों को अपने तिजोरी या अलमारी में रख दें. कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी अपने जातकों पर कृपा बरसाती हैं.
  4. अगर आप धन प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो शुक्रवार के दिन एक लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें सवा किलो चावल रखें. ध्यान दें कि चावल खंडित नहीं होने चाहिए. फिर इसकी पोटली बनाकर हाथ में रखें और ‘ओम श्रीं श्रीये नम: ’ मंत्र का पांच माला तक जाप करना चाहिए. फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.