मां लक्ष्मी को प्रसन्न ​करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

Shukrawar Ke Upay: जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी धन-दौलत या सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती. इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को उनकी अराधना करते हैं.

Published date india.com Published: June 6, 2024 5:21 PM IST
मां लक्ष्मी को प्रसन्न ​करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और वह जिस पर अपनी कृपा बरसाती हैं उस व्यक्ति के दिन बदल जाते हैं. यानि उसके जीवन से दुख, दर्द व दरिद्रता दूर हो जाती है. अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनका पूजन अवश्य करें. साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय भी अपनाएं. ये आपके आपकी किस्मत बदल सकते हैं और आपको धनवान बना सकते हैं.

शुक्रवार के दिन अपनाएं ये उपाय

  • शुक्रवार के दिन सुहागिनों को मां लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री अर्पित करनी चाहिए. इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण पाठ अवश्य करना चाहिए. साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए.
  • अगर आप मां लक्ष्मी यानि महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र पहनें. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है और इससे वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
  • शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें और ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए. इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला का जाप करें. फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है.
  • यदि आप मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें. कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.