Shukrawar Ke Upay Do These Remedies On Friday For Wealth And Happiness
शुक्रवार के उपाय: घर में धन-धान्य और संतान की खुशियां पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये खास उपाय
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वहीं कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
Shukrawar Ke Upay: सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है और मान्यता है कि उस दिन उस देवता का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आज शुक्रवार का दिन है और यह दिन धन की देवी (Shukrawar ke Totke) कही जाने वाली माता लक्ष्मी को समर्पित है. कहते हैं कि मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास भी किया जाता है और जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति खराब है उन्हें शुक्रवार के दिन शुक्रदेव का पूजन भी करना चाहिए. शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भी आपको जीवन में कई बदलाव नजर आएंगे.
अगर कोई व्यक्ति जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है या या संतान के जीवन में सुख की कामना रखता है तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके अलावा यदि आप शुक्रवार को कुछ उपाय करेंगे तो भी आपको काफी लाभ मिलेगा.
शुक्रवार को करें ये उपाय
मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान आदि करने के बाद श्वेत रंग के वस्त्र धारण करें. फिर मां लक्ष्मी की मूर्ति के समक्ष खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें. इसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल चढ़ाएं.
शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों का शक्कर डालने से आपके सभी रुके हुए काम बन जाएंगे. ऐसा आपको लगातार 11 शुक्रवार तक करना चाहिए.
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उन्हें खीर का भोग खिलाएं. साथ ही 3 कुंवारी कन्याओं को शुक्रवार के दिन घर पर आमंत्रित करें और खीर खिलाएं. साथ ही दक्षिणा और पीला वस्त्र देकर विदा करें.
यदि आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय मीठा दही खाकर निकलें. इससे आपके काम में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.