शुक्रवार के उपाय: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये विशेष उपाय

Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है और जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती.

Published date india.com Published: January 20, 2023 8:48 AM IST
शुक्रवार के उपाय: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये विशेष उपाय

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक ​दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे मां लक्ष्मी का पूजन अवश्य करना चाहिए क्योंकि जिस व्यक्ति पर मां अपनी कृपा बरसाती हैं वह जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करता. इसके अलावा शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से भी लाभ मिलता है.

शुक्रवार के उपाय

  1. अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं. इसके बाद पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें. इससे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं.
  2. इसके अलावा अगर आपके किसी काम में बार-बार रूकावट आती है तो शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर खिलाने से सभी रूके हुए काम बन जाते हैं. यह उपाय 11 शुक्रवार तक करना चाहिए.
  3. यदि कोई व्यक्ति को धन संबंधी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहा है तो उसे मीठा दही खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए. ऐसा करने से कार्य में कोई बाधा नहीं आती और सफलता हासिल होती है.
  4. सुख—समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है और इससे वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
  5. शुक्रवार के दिन सवा किलो चावल लेकर उन्हें ​एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. ध्यान रखें चावल खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए. इसके बाद पोटली हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला तक जाप करें. फिर पोटली को तिजोरी में रख दें. इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.