Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लिया ये उपाय तो दूर होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी जिस घर में वास करती हैं वहां कभी धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती. इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं.

Published date india.com Published: June 19, 2025 7:11 PM IST
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लिया ये उपाय तो दूर होगी पैसों की कमी, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका विधि-विधान से पूजन करते हैं. कहते हैं कि मां लक्ष्मी हर किसी से प्रसन्न नहीं होती लेकिन जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आती हैं. जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती. भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस दिन यदि कुछ अचूक उपाय अपनाएं जो आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते शुक्रवार के सरल व लाभकारी उपायों के बारे में.

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लक्ष्मी स्रोत, श्री सूक्त या कनकधारा स्रोत का पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है. कहते हैं कि धन संचय के लिए यह पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं.
  • हर कोई जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की पाना चाहता है और इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं. मेहनत के अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल अवश्य अर्पित करें. ये फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं और कमल के फूल पर मां लक्ष्मी स्वंय विराजमान हैं. ये फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं.

Forehead Personality: माथे में छिपे हैं कई गहरे राज, जानिए कैसे माथे वाले लोग होते हैं भाग्यशाली 6

  • शुक्रवार के दिन कुछ लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं. ऐसे में उन्हें खीर का भोग लगाएं और फिर इसे प्रसाद के तौर पर 6 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में वितरित कर दें. यह उपाय करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और सभी रूके हुए काम पूरे होंगे.
  • अखंड सौभग्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद वह सामान किसी सुहागिन महिला को दे दें. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.