शुक्रवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए आज रात करें ये खास उपाय, आर्थिक संकट से मिलेगा छुटकारा

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का धन की देवी कहा जाता है और मान्यता है कि शुक्रवार के दिन इनका विधि-विधान से पूजन करने से यह प्रसन्न होती हैं. साथ ही कुछ विशेष उपाय आपको कई संकटों से छुटकारा दिला सकते हैं.

Written by: Renu Yadav
Updated: September 30, 2022, 9:43 AM IST

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक वार का अपना विशेष महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार आज यानि 30 सितंबर को शुक्रवार है और यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसके अलावा शुक्रवार का दिन (Shukrawar ke din kare ye kam) शुक्र ग्रह का भी होता है. बता दें कि शुक्र ग्रह को सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत, काम वासना एवं सभी प्रकार के सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार की रात को कुछ (Shukrawar puja vidhi) विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में कभी पैसो की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं शुक्रवार की रात को किए जाने वाले उपायों के बारे में.

लक्ष्मी माता की अराधना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार की रात माता लक्ष्मी की 9 से 10 बजे के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं या धन-सम्पत्ति का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर अपनाएं.

श्रीयंत्र

शुक्रवार की रात में मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गुलाबी रंग की रंगोली बनाकर उस पर रखना चाहिए. साथ ही मां की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र भी जरूर रखें. पूजा की थाली में गाय के घी के 8 दीपक भी जलाएं और गुलाब के सुगंध वाली धूपबत्ती जलाकर मां को मावे की बर्फी का भोग लागएं. कहते हैं कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

मां लक्ष्मी की पूजा विधि

शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी की प्रतिमा पर अष्ट गंध से ही तिलक करना चाहिए. इसके बाद कमल गट्टे की माला से ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा’ मंत्र को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ 108 बार जपना चाहिए.

इन दिशाओं पर रखें दीपक

पूजा के बाद इन 8 दीपकों को घर की आठ दिशाओं में रख दें. वहीं कमल गट्टे की माला को तिजोरी में रख दें. पूजा में भूल की क्षमा मांगे और माता से विनती करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

यहां देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.