
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं उन्हें कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. वैसे तो मां लक्ष्मी का पूजन कभी भी किया जा सकता है लेकिन शुक्रवार का दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ कुछ उपाय भी अपनाने चाहिए. खासतौर पर शुक्रवार की रात को किए गए उपाय आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं.
शुक्रवार के रात को गुलाबी रंग से रंगोली बनाएं और उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें. प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र स्थापित करें और पूजा की तैयारी करें. पूजा की थाली में गाय के घी के 8 दीपक और धूपबत्ती जलाएं. फिर मां लक्ष्मी को मावे की बर्फी का भोग लगाएं. इस उपाय को करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
शुक्रवार का दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ इनका पूजन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की रात को करीब 9 से 10 बजे के बीच मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती. अगर आप भी आर्थिंक संकटों से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार की रात को माता लक्ष्मी की अराधना जरूर करें.
रात के समय मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद गाय के घी के 8 दीपक अपने घर की 8 अलग-अलग दिशाओं में रखें. इसके बाद मां लक्ष्मी को चढ़ाई गई गट्टे की माला अपने घर की तिजोरी में रखें और पूजा में हुई किसी भ भूल के लिए माता लक्ष्मी से माफी मांगे. साथ ही उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.