Shukrawar Ke Upay Follow These Remedies On Friday To Get Money All Your Wishes Will Be Fulfilled
शुक्रवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मान्यता है कि जिस व्यक्ति की मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग शुक्रवार का व्रत भी करते हैं. मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जिस जातक पर कृपा बरसाती हैं उसके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और वह हमेशा सुख-समृद्धि भोगता है. अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन पूजा के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाएं. इन उपायों से आपके जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे.
शुक्रवार के उपाय
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें प्रसन्न करना सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए आप शुक्रवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगों की रंगोली बनाएं. मां लक्ष्मी को रंगोली अतिप्रिय है और इसे देखकर पर घर में प्रवेश करती हैं.
वैसे तो मां लक्ष्मी घर में कभी भी प्रवेश कर सकती हैं. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी जी शाम के समय घर में प्रवेश करती हैं और इसलिए शाम को कभी भी अपने घर-आंगन में अंधेरा न होने दें. बल्कि शाम होते हैं पूरे घर में रोशनी कर दें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अतिप्रिय है और इसलिए उनकी पूजा करते समय उन्हें मोगरे का इत्र अवश्य अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा केवड़े का इत्र भी मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ होता है इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है.
शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय सबसे पहले एक रोटी गाय की निकालें और गाय को खिलाएं. इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं.
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर की स्वच्छता पर खास ध्यान दें. क्योंकि मां लक्ष्मी केवल उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां साफ-सफाई और स्वच्छता होती है. ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू न लगाएं इससे मां नाराज हो जाती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.